लोगों के इलाज से लेकर बेटियों की शादी तक... मुख्यमंत्री ने सालभर में 66,874 जरूरतमंदों को दिए 1,344 करोड़, सामने आए आकंड़े

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

54454 लोगों को उपचार के 1053 करोड़ की सहायता, 7570 कैंसर पीड़ितों 166 करोड़ मिले। सरकार ने किडनी के 1729 मरीजों को उपलब्ध कराई 33.12 करोड़ की चिकित्सीय सहायता भी की है।

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमार लोगों समेत बेटियों की शादी और आपदा पीडितों के लिए खजाना खोल दिया है। इसकी गवाही बीते एक साल के आंकड़ें दे रहे हैं, जहां जनता दर्शन से लेकर जनप्रतिनिधियों की सिफारिश पर 66874 जरूरतमंदों को 1344 करोड़ रुपये दिए गए। इसमें सबसे ज्यादा 54454 लोगों को उपचार के 1053 करोड़ की सहायता दी गई। जबकि गंभीर बीमारी वाले 7570 कैंसर पीड़ितों 166 करोड़ और किडनी के 1729 मरीजों को 33.12 करोड़ की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई।

लखनऊ व गोरखपुर में हुए जनता दर्शन में आए प्रार्थना पत्रों के अलावा जनप्रतिनिधियों, मरीज व स्वजन के पत्रों पर विचार कर आर्थिक सहायता दी गई। इनमें विभिन्न रोगों के उपचार के अलावा अग्निकांड के पीड़ितों, दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों, मृतक आश्रितों, बेटी के विवाह व अन्य प्रकरणों में आर्थिक सहायता की गई। उपचार के लिए सर्वाधिक 54,454 मामलों में आर्थिक सहायता दी गई। बेटी के विवाह के 30 मामलों, मृतक आश्रितों की सहायता के 87 प्रकरणों, शिक्षा के लिए चार, दुर्घटना के 19 मामलों के अलावा अन्य सहायता से जुड़े 2,036 प्रकरणों पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता के रूप में अलग-अलग धनराशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ेः अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, उड़ी इमारतों की छत, टूटी घर... 27 लोगों ने गवाई जान

संबंधित समाचार