पांच साल की बच्ची को चॉकलेट का बहाना देकर बुलाया, फिर नाजुक अंगों से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ठाकुरगंज, अमृत विचार : चौक कोतवाली अंतर्गत पांच साल की बच्ची को चॉकलेट का बहाना देकर पड़ोसी उसे अपने साथ ले गया। जहां, आरोपित ने बच्ची के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। हालांकि, बच्ची के रोने-चिल्लाने पर आरोपित उसे धमकाने लगा। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके आधार पर आक्रोशित परिजनों ने चौक कोतवाली में आरोपित खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पड़ोसी सैफ की गिरफ्तारी की है।

चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के मुताबिक, क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली पांच साल की बच्ची घर के बाहर कुछ सहेलियों के संग खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी सैफ ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने पास बुलाया और अपने संग उसे एकांत में लेकर गया। जहां, आरोपित ने गलत नीयत से बच्ची के नाजुक अंगों को स्पर्श किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

हालांकि, बच्ची के रोने-चिल्लाने पर आरोपित घबरा गया। जिसके बाद वह बच्ची को धमकाने लगा। आरोपित की फटकार से बच्ची सहम गई। इसके बाद वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन, आरोपित के घर पर उसकी शिकायत करने पहुंचे। तब आरोपित उसने झगड़ा करने लगा। जिसके बाद परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ चौक कोतवाली में तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पड़ोसी सैफ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है।

यह भी पढ़ें:-Video: लखनऊ में थाने के बाहर युवक-युवती के बीच जमकर मारपीट! पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

संबंधित समाचार