बाराबंकी : आटा चक्की के पट्टे में फंसकर किशोर की दर्दनाक मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बाराबंकी, अमृत विचार : गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में आटा चक्की के पट्टे में फंसकर एक किशोर की मौत हो गई। कहा जा रहा कि किशोर चक्की पर मजदूरी करता था पर पुलिस इससे इंकार कर रही। बताया कि किशोर गेहूं पिसाने गया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार यह हादसा कुर्सी थाना क्षेत्र में हुआ। ग्राम रौनाहार में मनोज यादव की आटा चक्की का कारखाना है। गुरुवार को ग्राम मीननगर के रहने वाले कैलाश का 13 साल का बेटा शिवा चलती हुई चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। जब तक मौजूद लोग कुछ करते, किशोर ने दम तोड़ दिया। ग्राहकों ने किसी तरह चक्की बंदकर इसकी खबर पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर यह खबर परिजनों तक पहुंची तो घर में रोना पिटना मच गया। लोगों की मानें तो मृतक शिवा आटा चक्की पर मजदूरी का काम करता था। गुरुवार को भी वहां पर काम के लिए ही गया था। जबकि पुलिस इससे इंकार कर रही। थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि मृतक शिवा पहले चक्की पर काम करता था, आज वह गेहूं पिसाने गया हुआ था। तभी यह हादसा हो गया। उधर घटना के बाद चक्की संचालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:- कानपुर : जरा-जरा सी बात पर आप हो रहे पैनिक तो समझो एंग्जाइटी ग्रस्त

संबंधित समाचार