इटावा कथावाचक विवाद: साक्षी महाराज ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- सपा के दिमाग में जातिवाद का जहर भरा है

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ/उन्नाव। इटावा कथावाचक विवाद पर सियासी दलों के बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब में उन्नाव से भाजपा सांसद ने अपने आवास पर मीडिया से करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश पर इटावा कथावाचक विवाद को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जातिवाद और देश के विभाजन का आरोप लगाया।

साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा के दिमाग में जातिवाद का जहर भरा है। छद्म वेश में धोखा देना और भ्रमित करना बड़ा अपराध है। उन्होंने कथावाचक मुकुट मणि यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक आधार कार्ड में ब्राह्मण, दूसरे में यादव। क्या यह रोहिंग्या है या आतंकवादी, जो छिपकर रह रहा है? यादव बनकर कथा करो, कोई मना नहीं कर रहा, लेकिन भ्रमित करके नहीं।

साक्षी महाराज ने पौराणिक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि रावण ब्राह्मण था राम ठाकुर थे। राम ने रावण का वध किया, क्योंकि उसने वेश बदलकर सीता का हरण किया। देश में गुणों से पूजा होती है जाति से नहीं।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राजनीति में पप्पू करार देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश बर्बाद किया, जबकि PM मोदी ने 11 साल में विकास का कीर्तिमान रचा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं और कश्मीर समस्या को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि राहुल के दादा-दादी देश के दुश्मन थे, इन्होंने ही देश का विभाजन कराया। वोट बैंक की राजनीति और हिंदू-मुस्लिम भेदभाव की शुरुआत भी कांग्रेस ने की।

संबंधित समाचार