रामपुर में झमाझम बरसा मानसून...लोगों को उमस से मिली राहत, किसानों के भी खिले चेहरे

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। रविवार की सुबह आसमान में काली घटाएं घिर आईं और सुबह 10:15 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिल गई है। हालांकि शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कुम्हला रही गन्ना, सूरजमुखी, धान की फसलों पर बारिश संजीवनी बनकर बरसी है।

मानसून की झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। कई दिन से उमस से जूझ रहे लोगों को खासी राहत मिली है। इसके अलावा फसलों को भी काफी लाभ हुआ है। बारिश होने से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया जिसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। शाम को बारिश थमी लेकिन, आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से आसमान में काली घटाएं छाई थीं सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई और दोपहर तक कभी तेज-कभी धीमी बारिश होती रही। 

शाम को बारिश थमी लेकिन, आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से लोगों को खासी राहत मिली  इसके अलावा कुम्हला रही फसलों पर बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। किसान होरी लाल ने बताया कि डीजल महंगा होने के कारण किसान बहुत मजबूरी को फसलों की सिंचाई डीजल पम्पिंग सेट से कर रहा है। बिजली नहीं मिलने के कारण नलकूप नहीं चल रहे हैं। जिसके कारण धान, गन्ना, ज्वार, बाजरा, और चरई की फसलें कुम्हलाने लगी थीं। बारिश होने के बाद फसलों को काफी लाभ मिला है। दूसरी ओर, कलेक्ट्रेट रोड, गांधी समाधि के निकट, नगर पालिका परिषद के सामने सड़कों पर जलभराव हो गया जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

संबंधित समाचार