प्रयागराज : मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार चुनाव के लिए विवेकानंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानंद पाठक को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। विवेकानंद पाठक को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है और वे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खास हैं।

विवेकानंद पाठक वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं और उन्होंने एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वे एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी रहे हैं। विवेकानंद पाठक गांधी परिवार के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले जिले रायबरेली और अमेठी के प्रभारी रहे हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी। विवेकानंद पाठक संगठन के प्रति समर्पित हैं और बिहार चुनाव से पूर्व भी मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के विधानसभा चुनाव में आईसीसी पर्यवेक्षक कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रयागराज जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ में प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार