Bareilly: कुत्तों का आतंक...इज्जतनगर और किला में दो बच्चों पर हमला कर किया घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुत्तों का आंतक इन दिनों एक बार फिर बढ़ चुका है। खास तौर से बुजुर्गों और बच्चों को आवारा कुत्ते निशाना बना रहे हैं। इज्जतनगर और किला क्षेत्र में अलग-अलग हुई दो घटनाओं के बाद लोगों में आक्रोश फैला है।

दरअसल बुधवार की सुबह दो अलग अलग जगहों पर कुत्तों ने हमला करके दो बच्चों को घायल कर दिया। पहली घटना इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी में हुई। 4 साल का फरमान घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। तभी अचानक से कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।

वही दूसरी घटना किला क्षेत्र के दूल्हा मियां मजार के पास हुई। 4 साल का शान अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक से उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-Bareilly: पिता और सौतेले भाई को कार से कुचल कर मार डाला

संबंधित समाचार