लखनऊ में प्रतिबंध के बावजूद बिक रही मांगुर मछली, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

लखनऊ, ठाकुरगंज : पुराने लखनऊ में प्रतिबंधित मांगुर मछली का अवैध व्यापार जोरों पर है। यह मछली राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के कारण प्रतिबंधित की गई है। इसके बावजूद, ठाकुरगंज के घैला नदी कूड़ा चौराहे के पास यह मछली धड़ल्ले से बेची जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। 

क्यों खतरनाक है मांगुर मछली :  मांगुर मछली (African Catfish) का पालन दूषित वातावरण में होता है और इसमें हानिकारक रसायन व भारी धातुएं जमा हो सकती हैं। इसके सेवन से कैंसर, यूरोलॉजिकल, लीवर की समस्या, पेट एवं प्रजनन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

विक्रेताओं की लापरवाही : विक्रेतों का कहना है कि वे इस मछली को कम दामों पर बेचकर अपना गुजर-बसर करते हैं। उन्हें नहीं पता कि यह मछली स्वास्थ्य के लिए कितनी खतरनाक है। ऐसे में प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और प्रतिबंधित मांगुर मछली की बिक्री पर रोक लगानी चाहिए। स्थानीय लोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि वे इस मछली के खतरों से बच सकें।

क्या कहते हैं अधिकारी : उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मांगुर मछली को लेकर लगातार विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और देसी मांगुर मछली को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे प्रतिबंधित मांगुर मछली अपने आप बाजार से गायब हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Rahul Gandhi : भारतीय सेना पर टिप्पणी करने के मामले में MP MLA Court ने राहुल गांधी को दी जमानत

संबंधित समाचार