SpiceJet ने दिया दीवाली से पहले तोहफा...अयोध्या से बेंगलुरु और दिल्ली के लिए नई फ्लाइट्स

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: स्पाइस जेट ने दीवाली से पहले अयोध्या वासियों को शानदार तोहफा दिया है। एयरलाइन ने अयोध्या से बेंगलुरु के लिए बुधवार से और दिल्ली के लिए 10 अक्टूबर से नई फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है। इस कदम से अयोध्या की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) संचालित होगी। यह फ्लाइट सुबह 08:55 बजे अयोध्या पहुंचेगी और 09:30 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। इस नई सेवा के साथ अब अयोध्या से बेंगलुरु के लिए कुल तीन फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। 

दूसरी ओर दिल्ली के लिए 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली नई फ्लाइट रोजाना संचालित होगी। यह फ्लाइट दोपहर 03:55 बजे अयोध्या आएगी और 04:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इस नई उड़ान के साथ, दिल्ली के लिए अयोध्या से फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। कहा कि ये फ्लाइट्स यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए शुरू की गई हैं। इससे अयोध्या का देश के प्रमुख शहरों से जुड़ाव और मजबूत होगा।

ये भी पढ़े : 

UP weather: सप्ताह भर से जारी तापमान में उतार-चढ़ाव, जल्द शुरू होगी गुलाबी ठंड

 

 

 

संबंधित समाचार