UP Weather Today: दीपावली पर मौसम साफ रहने का अनुमान, ग्रीन जोन में रहेंगे सभी जिले
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में दीपावली पर सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे यानी मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और आतिशबाजी में बारिश बाधा नहीं बनेगी। दरअसल, मौसम विभाग ने दीपावली के मद्देनजर विशेष बदलावों को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि रात के समय तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड का एहसास भी होगा। वहीं, सुबह के समय भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। रात के समय तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड का एहसास होगा। सुबह के समय भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में आ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
ये भी पढ़े :
