Lucknow News: सुहेल ने मिश्रा बनकर की दोस्ती, आपत्तिजनक फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल, दुष्कर्म में सफल न होने पर की छेड़छाड़... की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

डीसीपी साउथ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

आलमबाग, अमृत विचार: कृष्णानगर में छात्रा से धर्म छिपाकर दोस्ती करने वाले सुहेल सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मिश्रा बनकर छात्रा से संबंध बनाए, आपत्तिजनक फोटो खींची और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी दी।

वीआईपी रोड निवासी 25 वर्षीय स्नातक छात्रा ने बताया कि कुछ माह पूर्व युवक से मुलाकात के दौरान उसने अपना नाम मिश्रा बताया। दोस्ती के बाद दोनों अक्सर साथ घूमने लगे और इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली। छात्रा को शक होने पर उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक का असली नाम सुहेल सिद्दीकी है, जिसकी दुबग्गा चौराहे पर कार सेल्स की दुकान है।

धोखे का पता चलने पर छात्रा ने दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की। परिजनों के विरोध पर भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, 27 अक्टूबर को आरोपी ने वीआईपी रोड पर जबरन गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख वह फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर मामला डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल तक पहुंचा। आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सुहेल सिद्दीकी निवासी बालागंज, ठाकुरगंज को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात