नाइजीरिया टीम ने डफरिन में देखी स्वास्थ्य सेवा: समझी कार्यप्रणाली, चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में ली जानकारी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : वीरांगना अवंतीबाई माहिला अस्पताल (डफरिन) में मंगलवार को नाइजीरिया से आई टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को समझा। टीम ने अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया को देखा। इसके बाद टीम ने गर्भवती व बच्चों को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। टीम यहां पर दी जाने वाली सुविधाओं को अपने देश में लागू करेगी।

डफरिन अस्पताल में करीब दो बजे नाइजीरिया से आए नौ सदस्यीय दल ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान ने टीम को अस्पताल की सभी यूनिट का निरीक्षण कराया। टीम सबसे पहले जन्म-मृत्यु प्रमाण बनने वाले पोर्टल के बारे में जानकारी हासिल किया। 

इसके बाद टीम ने लेबर रूम, एसएनसीयू यूनिट में गई। वहां पर टीम ने सीपैप मशीन समेत अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। स्किल लैब, वैक्सीनेशन सेंटर, कंगारू मदर केयर यूनिट को देखा। प्रमुख अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया टीम करीब दो घंटे तक अस्पताल में रही।

ये भी पढ़े : 
विदेश भेजने के नाम पर ठगी...राजधानी में ट्रैवेल कंपनियों पर लोगों से लाखों ठगने का आरोप, दर्ज हुई FIR

संबंधित समाचार