Bareilly : पीलीभीत रोड की नयी आवासीय टाउनशिप डिमांड सर्वे में पास

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल एन्क्लेव (बरेली एयरपोर्ट) के नजदीक पीलीभीत रोड के किनारे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से बसाई जा रही नयी आवासीय टाउनशिप पब्लिक काे खूब पसंद आयी है। यह टाउनशिप पीलीभीत रोड के साथ ही बड़ा बाईपास से भी लगी हुई है। 

डिमांड सर्वे में छह हजार लोगों ने टाउनशिप में प्लाट खरीदने की इच्छा जतायी है। सर्वे में पास होने के बाद बीडीए ने आवासीय टाउनशिप के लिए आपसी सहमति के आधार पर किसानों से भूमि अर्जन करने की कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 30 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से खरीद जा चुकी है। यहां सबसे बड़ा फायदा यह है कि बीडीए ने अपनी अन्य टाउनशिप के मुकाबले इस टाउनशिप में दस हजार रुपये वर्ग मीटर कम दाम रखे हैं।

इसका फायदा लेने के लिए टाउनशिप में बड़ी संख्या में लोगों की होड़ मची है। भूमि अर्जन से पहले ही लोगों ने प्लॉटों की बुकिंग शुरू कर दी है। यह
बीडीए की पीलीभीत रोड पर प्रस्तावित टाउनशिप 12 सेक्टर में विभाजित की गयी है। टाउनशिप के लिए पीलीभीत रोड और बड़ा बाईपास से सटे हुए आसपुर खूबचंद, अड़पूरा जागीर, अहिलादपुर, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनिया, नवदिया कुर्मियान, हरहरपुर गांवों की करीब 267.1925 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से खरीद की कार्रवाई करा रहा है। करीब 1327 करोड़ की लागत से भूमि की खरीद होगी।

बीडीए ने यह टाउनशिप डिमांड सर्वे करने के बाद फाइनल की। डिमांड सर्वे में 6000 लोगों ने आवेदन किया है। इस आवासीय टाउनशिप में आधुनिक आवासीय ब्लॉक और हरित परिदृश्य, चौड़ी सड़कें, स्ट्रीट लाइटिंग और अंडरग्राउंड ड्रेनेज होने के साथ ही बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधाओं में पार्क, ओपन जिम और जॉगिंग ट्रैक भी बनाए जाएंगे। कम्युनिटी सेंटर और हेल्थ सुविधाओं के लिए अस्पताल का निर्माण करने की योजना भी शामिल है। बीडीए की प्रस्तावित नई टाउनशिप ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के बाद दूसरी सबसे बड़ी आवासीय टाउनशिप है।

बरेली विकास प्राधिकरण  उपाध्यक्ष डॉ. मनिकन्डन ए ने बताया कि नयी टाउनशिप को डिमांड सर्वे में छह हजार लोगों ने पसंद किया। 30 हेक्टेयर भूमि की खरीद की जा चुकी है। बीडीए की अन्य आवासीय टाउनशिप के मुकाबले इस टाउनशिप में दस हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कम रेट तय किए हैं, यह आमजन को किफायती दामों में प्लाट लेकर आवास बनाने के लिए लांच की गयी है। भूमि खरीद की प्रकिया जल्द पूरी होगी।

 

संबंधित समाचार