अयोध्या के विकास के लिए 26 करोड़ जारी, विधायकों के प्रस्ताव पर 76 कार्यों को मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: जिले में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 76 कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के लिए प्रदेश शासन ने 26.88 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिये हैं। यह परियोजनाएं सांसदों और विधायकों के प्रस्ताव पर स्वीकृति की जाती हैं। त्वरित आर्थिक विकास योजना के लिए तहत ऐसी परियोजना पर शासन से कार्य कराया जाता है। जिससे आम लोगों के सेवा और आर्थिक विकास में मदद मिले। 

सामुदायिक केंद्र, सड़कों के साथ इंटरलॉकिंग सड़कों को इसमें शामिल किया जाता है। वित्तीय साल 2025-26 के लिए कई महीने पहले सांसद और विधायकों से प्रस्ताव लिए गए थे। इन प्रस्तावों को जिलाधिकारी ने शासन को भेजा। इसके बाद नियोजन विभाग ने इनमें से 76 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी। इनके लिए अनुमोदित लागत लगभग 40.53 करोड़ रुपये बताई गई है।

बताया गया है कि इनमें से लगभग लगभग 14 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को और शेष पैसा दूसरी कार्यदायी संस्थाओं को जारी किया गया है। परियोजनाओं पर काम शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके लिए नोडल विभाग अर्थ एवं संख्या बताया गया है। डीएम निखिल टी. फुंडे इन परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट स्वयं देखते हैं।

ये भी पढ़ें : 
स्कूल बने जल संरक्षण के केंद्र: छात्रों में विकसित होगी जल बचत की आदत, गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग अनिवार्य

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज