Bareilly:जनसुनवाई में जिला प्रदेश में छठे स्थान पर पहुंचा, बहेड़ी समेत तीन तहसीले नंबर वन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने जनसुनवाई में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बरेली ने लंबी छलांग लगाते हुए छठा स्थान प्राप्त किया है। मार्च माह में जनपद दसवें स्थान पर था।

जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय रहा, जिसका सकारात्मक परिणाम अब प्रदेश स्तर की रैंकिंग में दिखाई दिया है। खास बात यह रही कि तहसील स्तर पर भी बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई।

 तहसील बहेड़ी, सदर, फरीदपुर और मीरगंज ने जनसुनवाई और शिकायतों के समयबद्ध समाधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, जवाबदेही और पारदर्शिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज