Unnao Road Accident : उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत, दर्जनभर घायल
हरियाणा से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी स्लीपर बस, कार को रौंदते हुए खाईं में जा गिरी
हादसा बांगरमऊ थाना क्षेत्र का है। स्लीपर बस बिहार की है, जो हरियाणा से यात्रियों को लेकर वापस बिहार जा रही थी। बांगरमऊ के पास बस अनियंत्रित हो गई। लखनऊ से आगरा की तरफ आ रही एक कार को रौंदते हुए खांई में जा गिरी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार अंजू, धुनमुन, ड्राईवर विनोद, 6 वर्षीय अंजूम और 13 वर्षीय अमृता की मौके पर ही मौत हो गई।
अमृत विचार, उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा सामने आया है। बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन के आसपास घायल हैं। चीख-पुकार के बीच अफरातफरी का आलम रहा। डीएम घनश्याम मीना और एसएसपी जयप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
हादसा बांगरमऊ थाना क्षेत्र का है। स्लीपर बस बिहार की है, जो हरियाणा से यात्रियों को लेकर वापस बिहार जा रही थी। बांगरमऊ के पास बस अनियंत्रित हो गई। लखनऊ से आगरा की तरफ आ रही एक कार को रौंदते हुए खांई में जा गिरी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार अंजू, धुनमुन, ड्राईवर विनोद, 6 वर्षीय अंजूम और 13 वर्षीय अमृता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच स्थानीय लोग मदद को जुटे। बांगरमऊ पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। कार में सवार 5 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार में सवार 4 अन्य लोग घायल हैं। बस में सवार 4 यात्री भी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
नींद की झपकी बनी काल
शुरुआती जांच के आधार पर कहा जा रहा है कि बस ड्राईवर को नींद की झपकी लगी और वह बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। बस सीधे खांई में जा रही थी, इसी बीच कार आ गई और उसे चपेट में लेते हुए बस पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बांगरमऊ के सीओ हर्ष मोदी ने कहा कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।