लखनऊ के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, मौके पर ही मौत; सामने आई ये वजह

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के विज्ञानपुरी चौकी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के 'बी' टॉवर में हुआ। महानगर स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर गल्ला कारोबारी विवेक माहेश्वरी (35) ने गुरुवार शाम को जान दे दी। गुरुवार को ही विवेक का जन्मदिन भी था। 

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी कि विवेक माहेश्वरी नामक युवक ने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल माहेश्वरी को आनन-फानन में भाऊराव देवरस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से अवसाद (Depression) से पीड़ित थे विवेक

घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में एक अहम बात सामने आई है। विवेक माहेश्वरी के आवास पर काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वह काफी लंबे समय से गहरे अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे। अचानक हुई घटना से हर कोई सकते में है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि विवेक अवसाद में था। मामले की जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और वहां से आवश्यक सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

शालीमार गैलेंट के बी-टॉवर फ्लैट नंबर बी-803 निवासी अशोक माहेश्वरी का बेटा विवेक माहेश्वरी गुरुवार शाम को घर पर था। विवेक का जन्मदिन होने के चलते परिवार में खुशी का माहौल था। रात में पार्टी की तैयारियां चल रही थीं। शाम पौने सात बजे विवेक फ्लैट बालकनी पर आया और उसने छलांग लगा दी। ब्लॉक के निचले हिस्से पर गमले रखे थे। गमले में टकराने से सिर फट गया। तेज आवाज सुनकर गार्ड व वॉक कर रहे अन्य लोग पहुंचे। डॉयल-112 पर सूचना दी गयी।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची महानगर पुलिस ने परिजन की मदद से विवेक को भाऊराव देवरस अस्पताल (बीआरडी महानगर) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से छानबीन की। घटना के बाद से पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि विवेक की डालीगंज में अशोक विशंभर दयाल फर्म से बड़ी आढ़त है। विवेक का स्वभाव बहुत ही हंसमुख था।

करीब तीन माह पहले विवेक ने फैजुल्लागंज में थोक की दुकान शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवेक लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। उनके यहां कार्यरत कर्मचारियों ने भी पुलिस को बताया कि वह काफी समय से परेशान रहते थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें  : 
फिरोजाबाद में बंदरों के झुंड ने किया हमला, मासूम की मौत के बाद नगर निगम पर भड़के ग्रामीण; सड़कों पर आये लोग 

संबंधित समाचार