UP Police Transfer 2026: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, गाजियाबाद-नोएडा को मिली सबसे ज्यादा नई तैनाती
मथुरा से सबसे अधिक अधिकारियों का तबादला, जबकि गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में सबसे ज्यादा नई पोस्टिंग। कई जिलों और पुलिस इकाइयों में बदले गए डीएसपी स्तर के अधिकारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 125 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस व्यापक तबादला सूची में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एसएसएफ, रेलवे पुलिस, एलआईयू, एटीएस, सीआईडी और अन्य इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
जिलों के लिहाज से मथुरा से सबसे अधिक करीब पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बहराइच, बागपत, बाराबंकी, बदायूं, गाजीपुर, गोण्डा, अलीगढ़, सहारनपुर, एटा, मीरजापुर, प्रयागराज, कानपुर नगर, अयोध्या, चन्दौली, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, हरदोई, संतकबीरनगर, कन्नौज, ललितपुर, भदोही, बलरामपुर, शामली, हाथरस, गोरखपुर, बस्ती, कासगंज, कौशांबी, महोबा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, फतेहगढ़, महाराजगंज, जालौन, झांसी, रायबरेली, देवरिया, बलिया, सोनभद्र, सुल्तानपुर, रामपुर, बुलन्दशहर, बिजनौर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और हमीरपुर सहित कई जनपदों के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
नई तैनाती के मामले में कमिश्नरेट गाजियाबाद और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर सबसे आगे रहे, जहां सबसे अधिक डीएसपी स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। इसके अलावा मेरठ, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी और लखनऊ कमिश्नरेट सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, सोनभद्र, बागपत, बलरामपुर, बदायूं, चन्दौली, रायबरेली, महाराजगंज, जालौन, गाजीपुर, कौशांबी, महोबा, संभल, प्रतापगढ़, देवरिया, बलिया, कन्नौज, ललितपुर, बिजनौर, बुलन्दशहर, रामपुर, शाहजहांपुर, मऊ, सुल्तानपुर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, मण्डलाधिकारी, सहायक सेनानायक, स्टाफ ऑफिसर और विभिन्न विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थल पर निर्धारित समय के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
