Stock market closed : शेयर बाजारों में तेजी जारी, इन सेक्टरों में बिकवाली के बाद बाजार में बहार
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे दिन तेजी देखी गयी, हालांकि आईटी सेक्टर की कंपनियों और सार्वजनिक बैंकों में बिकवाली का जोर रहा। बीएसई का सेंसेक्स 521.16 अंक (0.67 प्रतिशत) चढ़कर 78,285.07 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 159.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत ऊपर 24,430.35 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी रही।
निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.45 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.75 प्रतिशत की बढ़त में रहा। ऑटो, धातु, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, रसायन, निजी बैंक और फार्मा सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, सार्वजनिक बैंक और मीडिया सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर साढ़े तीन फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा का दो फीसदी मजबूत हुआ।
बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। भारती एयरटेल, इटरनल, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, टाइटन और एलएंडटी के शेयर भी हरे निशान में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर चार प्रतिशत के करीब लुढ़क गया। टीसीएस में डेढ़ी फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और इंडिगो के शेयर भी नीचे बंद हुए।
ये भी पढ़ें :
Stock Market Closed :लगातार दूसरे दिन बढ़त में बंद हुए शेयर बाजार, 579 अंक चढ़ा सेंसेक्स
