Shopian encounter : कश्मीर के मीमंदर में 5 दिन से जारी ऑपरेशन खत्म, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी ढेर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए एक आतंकवाद विरोधी अभियान में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले के मीमंदर इलाके में तीन जुलाई को तलाश अभियान शुरू किया था। 

शोपियां में लश्कर आतंकी को ढेर कर सेना ने दिया कड़ा संदेश 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''तुम सिर्फ कुछ दूर तक भाग सकते हो लेकिन हमारी नजरों से छिप नहीं सकते। राष्ट्रीय राइफस (आरआर) और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में शोपियां के विशेष अभियान समूह ने लश्कर के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।'' 

5 दिनों की घेराबंदी के बाद लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी ढेर

पुलिस, सेना की 55 आरआर और 44 आरआर, तथा सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने पिछले पांच दिनों से इस इलाके की घेराबंदी की हुई थी, जिसके दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी। 

 

ये भी पढ़ें : 
Wayanad Landslides : क्या 'मानव निर्मित आपदा' थी केरल की त्रासदी?; पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला किया दर्ज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Balrampur News : डीएम ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई-बहन से 8.81 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली ठगी की पोल
12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान
Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट