योगी सरकार का बड़ा फैसला: जिला पंचायत अध्यक्षों को सौंपी प्रशासक की जिम्मेदारी, 6 महीने तक संभालेंगे कार्यभार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले उन्हें प्रशासक के रूप में कार्य करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार द्वारा शुक्रवार को ही आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया था। वर्ष 2021 में गठित की गई सभी जिला पंचायतों का पांच वर्षीय कार्यकाल आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

6 महीने या नए गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रमुख सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिला पंचायतों के नए गठन होने तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान ये अध्यक्ष जिला पंचायत में केवल रूटीन (नियमित) कार्यों का निर्वहन कर सकेंगे।

अध्यक्ष संगठन ने जताया मुख्यमंत्री योगी का आभार

उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन के प्रदेश महामंत्री और मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक मनोज राय ने राज्य के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद और कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सरकार के इस कदम को पूरी तरह जनहितकारी और ऐतिहासिक बताया है।


ये भी पढ़ें : 
MP मॉडल पर यूपी में भी गठित हो सकता है नया वक्फ बोर्ड, पसमांदा समाज ने किया स्वागत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले- इस कदम से मिलेगा लाभ 

संबंधित समाचार