पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को मिलेगा विश्व कप के लिए वीजा, इन शहरों में खेले जाएंगे मैच

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जीके ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की

नई दिल्ली। पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को पांच से 17 दिसंबर तक होने वाले तीसरे दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में खेलने के लिए जल्द ही भारत आने का वीजा दिया जायेगा।

भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जीके ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। भारत और पाकिस्तान को सात दिसंबर को सिरी फोर्ट ग्राउंड पर एक दूसरे के आमने सामने होना है। हालांकि वीजा जारी करने में विलंब के कारण पाकिस्तानी टीम की भागीदारी को लेकर कुछ मुद्दे थे।

महंतेश जीके ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान के क्रिकेटरों के लिए वीजा हासिल करना एक चुनौती है। विदेश मंत्रालय इस पर काम कर रहा है और हमें पूरा भरोसा है कि उन्हें वीजा मिल जायेगा।' इस चरण में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें शिरकत नहीं कर रही हैं जिससे 12 दिवसीय टूर्नामेंट में मेजबान सहित ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें अपना हुनर दिखायेंगी। मैच फरीदाबाद, दिल्ली, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरू में खेले जायेंगे। फाइनल बेंगलुरू में होगा। 

ये भी पढ़ें :  FIH Hockey World Cup : पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने कहा- निरंतर प्रदर्शन और रणनीति का कार्यान्वयन सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगा

संबंधित समाचार