रामपुर: चेन्नई के समुद्र में डूबकर शाहबाद के दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई में बेल्डिंग मिस्त्री का काम करते थे दोनों युवक,रविवार की छुट्टी के चलते नहाने समुद्र में नहाने गए थे दोनों

फुरकान और वसीम का फाइल फोटो

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। चेन्नई के समुद्र में नहाने गए शाहबाद के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को निकलवाया और वहां के मेडिकल सेंटर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन चेन्नई के लिए रवाना हो गए। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी फुरकान (22) तथा वसीम (24) चेन्नई में बेल्डिंग मिस्त्री का काम करते हैं। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को छुट्टी होने के चलते वह दोनों समुद्र में नहाने चले गए। इस दौरान समुंद्र में लहर आ गई, जिसमें दोनों युवक डूब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने शव की तलाश के लिए टीमें लगाईं।

सोमवार को दोनों युवकों के शव मिल गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वहां के मेडिकल सेन्टर भेज दिया। इधर मौत की सूचना से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन चेन्नई जाने के लिए रवाना हो गए। मंगलवार यानि आज शवों के आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 27 दिसंबर से 10 से तीन बजे तक संचालित होंगे स्कूल-कॉलेज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात