बरेली: उत्पादन और सेवाओं के आधार पर डाक विभाग गांवों को देगा स्टार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

डाक विभाग की ओर से उपडाकघर में उपलब्ध कराने वाली सुविधाएं के आधार पर होगी रेटिंग

बरेली, अमृत विचार। भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर को विकसित करने की योजना तैयार की है। जिसके तहत डाक विभाग डाकघर व इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने, घर बैठे किसी भी बैंक के खाते से रुपये निकालने, गांव के डाकघर में भी आधार कार्ड बनाने जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। सरकार की योजना है कि सरकारी सभी प्रकार के अनुदान या अन्य राशि जनता के पास डाकघर के द्वारा पहुंचें।

यह भी पढ़ें- बरेली: घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से हैवानियत, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

डाक विभाग के उत्पादनों व सेवाओं के आधार पर गांव को स्टार ग्रेडिंग किया जाएगा। सेवाओं को पांच भागों में बांटा गया है। पहले भाग में आवर्ती जमा खाता, बचत खाता, एनएसपी व केवीपी प्रमाण पत्र, दूसरे में कन्या समृद्ध खाते, पीपीएफ खाता। तीसरे में वित्त पोषित डाकघर बचत खाता, भारतीय डाक पेमेंट बैंक खाते।

चौथे में पांच पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, ग्रामीण जीवन बीमा और पांचवां प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा। जिस गांव में पांचों सेवाओं को लेने वाले लोग होंगे, वह गांव फाइव स्टार होगा। जिस गांव में चार सेवा लेने वाले लोग होंगे वह गांव फोर स्टार, तीन बाले का तीन स्टार, दो वाले का दो स्टार और एक वाले को एक स्टार वाली श्रेणी में रखा जाएगा।

डाक विभाग इसे लागू करने के लिए डाकिया व अन्य कर्मियों को प्रशिक्षण देगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में विभाग की ओर से मूलभूत तैयारियां की जा रही है। जल्द ही ये कार्ययोजना उपडाकघरों में लागू की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: विधायक का भतीजा बताकर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज