बरेली: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने मनाया उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस

बरेली: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने मनाया उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने अलखनाथ मंदिर पर उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बरेली मंडल डॉ अंशु दीपक सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान श्री राम एवं कृष्ण की जन्मभूमि है और विभिन्न संस्कृतियों को संजोए भारत का उत्तम प्रदेश है और हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। सन 1950 में तत्कालीन यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश किया गया था। 

ये भी पढ़ें- बरेली कॉलेज के 23 लाख रुपये से हुई थी काजी कलीमुद्दीन की जमानत

समस्त पदाधिकारियों एवं बन्धु जनों ने भी उत्तर प्रदेश के निवासी होने पर गर्व व्यक्त किया कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के प्रदेश प्रभारी वाई. सी. सक्सेना, बरेली मंडल अध्यक्ष डॉ अंशु दीपक सक्सेना के साथ समस्त पदाधिकारी तपस जौहरी, उद्देश्य सक्सेना, यश सक्सेना, कमल सक्सेना, राजेन्द्र कुमार सक्सेना, राधे श्याम सक्सेना और चित्रांश वंशज महासभा के वेद प्रकाश सक्सेना (प्रांतीय अध्यक्ष पश्चिम), विशाल खरे, निवेश कुमार सक्सेना, सौरभ प्रकाश, अजीत कुमार सक्सेना, सौरभ जौहरी आदि चित्रांश बन्धुओं की उपस्थिति रही। 

ये भी पढ़ें- बरेली: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, BJP की  8 साल की विफलताओं की दिखाएगी चार्ज शीट