देखें Video: सपा कार्यालय के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन, रामचरित मानस लेकर पहुंचा Youth Wing

देखें Video: सपा कार्यालय के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन, रामचरित मानस लेकर पहुंचा Youth Wing

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी बड़ा प्रदर्शन कर रही है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी के सिख यूथ विंग के कार्यकर्ता यहां जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके हाथों में रामचरित मानस की प्रतियां हैं और इसको लेकर वो जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। बताते चलें की रामचरित मानस को लेकर सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य  ने विवादित बयान दिया था जिसके बाद उनपर एफआईआर दर्ज हुई है और चौतरफा उनका विरोध हो रहा है।  

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सिख समुदाय के लोग रामचरितमानस पुस्तक और मुंह पर भगवा कपड़ा बांधकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा प्रवक्ताओं के रामचरितमानस पर विवादित बयान को लेकर कानपुर के भाजपा क्षेत्रीय सह संयोजक सिमरनजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। 

बता दें कि बीजेपी के सिख यूथ विंग के कार्यकर्ता सपा मुखिया अखिलेश यादव को रामचरितमानस सौंपने पहुंचे थे। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सिख समुदाय के बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर सपा कार्यालय के सामने से हटाया। वहीं सिख समुदाय के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामचरितमानस पर विवादित बयान देने को लेकर विरोध करते हुए खूब जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा के सिख यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने हाथ में रामचरितमानस पुस्तक पकड़ी हुई थी और मुंह पर भगवा रंग का कपड़ा पहना हुआ था।

    

ये भी पढ़ें -  मायावती का सपा पर बड़ा हमला,कहा - एससी, एसटी व ओबीसी का शूद्र कहकर न करें अपमान, दिलाई Guest house कांड की याद