आजमगढ़: निकाय चुनाव को लेकर पार्टियों ने शुरू किया जनसम्पर्क, जीत के हो रहे दावे 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

आजमगढ़, अमृत विचार। यूपी में निकाय चुनावों का कार्यक्रम घोषित हो गया है। सभी राजनीतिक दल चुनावों में अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसको लेकर खुद को संभावित प्रत्याशी बताते हुए नेताओं ने जनसम्पर्क भी शुरू कर दिया है। जिले में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा में होना तय माना जा रहा है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव की जिम्मेदारी दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का कहना है कि केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के भरोसे जनता के बीच जाकर उपलब्धियां बताएंगे। जबकि सपा अपना गढ़ बचाने को चुनाव में उतरी है।

जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर सपा का कब्जा है। 2022 के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की विजय के बाद आजमगढ़ जिले में भाजपा ने अपना फोकस बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें - बहराइच: Recounting में हारे मौजूदा प्रधान, कल जारी होगा परिणाम

संबंधित समाचार