पीलीभीत: बेटी की ससुराल पहुंची मां तो खाली घर में  जली हुई जमीन पर पड़ी मिली बिटिया..जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिड़क विवाहिता को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालत में  अस्पताल भर्ती कराया है। पति समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर सुनगढ़ी पुलिस छानबीन कर रही है।

बीसलपुर कस्बे के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी सावित्री देवी ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी रजनी की शादी चार साल पहले सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थान सिंह के रहने वाले प्रताप सिंह से हुई थी। कई माह से दो लाख रुपए की मांग की जा रही थी।

इसी में तेरह अप्रैल की दोपहर ससुराल वालों ने रजनी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। सूचना पर जब वह बेटी की ससुराल पहुंची तो रजनी जली हालत में अचेत पड़ी थी, ससुराल वाले गायब थे। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत: 398 दावेदारों ने लिए पर्चे, 15 नामांकन हुए दाखिल

संबंधित समाचार