Up Nagar Nikay Chunav 2023 : बहराइच नगर पालिका से निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने नाम लिया वापस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी से बहराइच नगर पालिका की सीट से सुधा निषाद ने गुरुवार को नामांकन पत्र वापस कर लिया। इस पर भाजपा प्रत्याशी ने राहत की सांस ली। भाजपा सरकार में निषाद पार्टी सहयोगी है, साथ ही निषाद पार्टी के संजय निषाद कैबिनेट मंत्री हैं। इसके बाद भी निषाद पार्टी की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूजा निषाद ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। इसको लेकर दोनों पार्टियों में खटास होने लगी थी।

हालांकि गुरुवार को निषाद पार्टी की ओर से पूजा निषाद कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। साथ ही भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल, विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, हरिश्चंद्र गुप्ता, अर्पित श्रीवास्तव, निषाद पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज कुमार निषाद  समेत अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - सीतापुर : किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही