रूस में उठाए जा रहे हैं आतंकवाद विरोधी कदम, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मॉस्को। रूस की राजधानी माॅस्को में सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से आतंकवाद विरोधी कदम उठाए जा रहे हैं और शहर की सड़कों पर अतिरिक्त नियंत्रण शुरू किया गया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोबयानिन ने शनिवार सुबह टेलीग्राम पर कहा, “ सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से माॅस्को में आतंकवाद विरोधी उपाय किए जा रहे हैं।

 सड़कों पर अतिरिक्त नियंत्रण शुरू किया गया है। बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन को प्रतिबंधित किया जा सकता है।” क्षेत्रीय गवर्नर एंड्री वोरोब्योव ने टेलीग्राम पर लिखा कि माॅस्को क्षेत्र में सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी उपाय भी शुरू किए गए हैं। दक्षिणी क्षेत्रों के मार्ग की जांच की संभावना है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के बाहर यात्राएं नहीं करने का अनुरोध किया है। रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र में भी सुरक्षा उपाय मजबूत किए गए हैं।

 रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने कल वैगनर ग्रुप निजी सैन्य कंपनी (पीएमसी) के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की ओर से दिए गए बयानों पर सशस्त्र विद्रोह को उकसाने के लिए एक आपराधिक मामले का खुलासा किया। एफएसबी ने बताया कि रूसी क्षेत्र पर तनाव बढ़ने का खतरा है। 

ये भी पढ़ें:- रोस्तोव क्षेत्र में नहीं लागू है कर्फ्यू, सोशल मीडिया पर फैलाई गई झूठी खबरें : रूसी मंत्रालय

संबंधित समाचार