लखनऊ : फर्जी गेट पास से एयरपोर्ट में घुस रहे युवक को सीआईएसएफ के जवानों ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । अमौसी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट में दूसरे के गेट पास से अंदर प्रवेश कर रहे एक मजदूर को सीआईएसएफ जवानों ने धर दबोचा। बाद में उसे सरोजनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

सीआईएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक दिगंबर सिंह के मुताबिक गुरुवार को एक युवक दूसरे का गेट पास लेकर एयरपोर्ट बिल्डिंग के अंदर एटीसी गेट के माध्यम से एप्रोन एरिया में अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। जांच के दौरान नई दिल्ली के संगम विहार निवासी मोहम्मद आसिफ के पास मयंक उमराव नामक युवक का गेट पास मिला। जिस पर उसे हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में आसिफ ने बताया कि उसको लेबर कांट्रैक्टर मोहम्मद नाजिम ने दूसरे का पास देकर अंदर जाने की सलाह दी थी। फिलहाल सीआईएसएफ ने आसिफ को हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किए परीक्षा फार्म

संबंधित समाचार