बरेली: देश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं पर लगे अंकुश, राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर हिन्दू समाज में रोष है ।वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।जिसको लेकर आज अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया तथा हिंदुओं के साथ हो रही घटना को रोकने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 

इस दौरान ज्ञापन देने आए पदाधिकारियों ने बताया आज देश में हिंदू स्वयं को अत्यंत असुरक्षित महसूस कर रहा है। देश के बहुल हिंदू समाज की भावनाओं को निरंतर आहत किया जा रहा है। अपने ही देश में अपनी ही धार्मिक भावनाओं को जिहादी मानसिकतओं के समाज द्वारा अपमानित होते हुए देखने को मजबूर है। देश में  अलग-अलग प्रांतों में हिंदुओं की हत्या हो रही है। जिहादियों द्वारा केरल हो गुजरात हो या राजस्थान हो उत्तर प्रदेश हो और कर्नाटक हो कश्मीर हो या मणिपुर वर्तमान में सभी देश के प्रांतों में जिहादियों द्वारा हिंदुओं की हत्या हो रही है। गाय काटी जा रही है। हिंदू महिला बेटी सुरक्षित नहीं है उनके साथ लव जिहाद, रेप हत्या जैसी घटनाएं हो रही है। 

उन्होंने कहा कि श्रावण  मास जो हिंदुओं का पवित्र मास है, जिसमें देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने हेतु देश के अनेक भागों में कांवड़ यात्रा निकलती है, कावड़ियों पर हमले हो रहे हैं। मंदिर दर्शन करने के लिए जाने वाले यात्रियों पर हमला हो रहा है, उनकी हत्या हो रही है, उनके वाहन जलाकर हिंदुओं की संपत्तियों को लूटा जा रहा है। हरियाणा के  मेवात, गुरुग्राम अनेक स्थानों पर  संवेदनशीलता बनी हुई है। इसी प्रकार दिल्ली के नागलोई में मोहर्रम के दिवस पर योजनाबद्ध तरीके से हमले हुए बहन बेटियों के साथ अत्याचार हुआ वाहनों को जलाया गया पुलिस पर हमले किए गए ऐसी स्थिति में जब सुरक्षा बल ही असुरक्षित है, तब सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा। हिंदू सदैव से संवैधानिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए जीवन यापन करता है। परंतु इसी देश में जिहादी मानसिकता के साथ जीने वाला समाज निरंतर देश की शांति व्यवस्था को भंग करते हुए देश में लैंड जेहाद, लव जिहाद, गोकशी, मंदिर व यात्राओं पर पत्थरबाजी, गोली चलाना व आगजनी कर इस प्रकार के कृत्य करते हुए आतंक का वातावरण उत्पन्न कर रहा है। 

आगे कहा कि  मणिपुर जहां पर बाहुल्य हिंदू समाज अपने ही राज्य में अपनी ही संपत्ति पर निष्कासित होकर शरणार्थी कैंपों में रहने के लिए मजबूर है सैकड़ों हिंदुओं की हत्या हुई है, उनके घरों को जला दिया गया है, बहन बेटियां असुरक्षित है हजारों हिंदू शरणार्थी कैंपों में रहने को मजबूर हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है ऐसी स्थिति में देश का हिंदू अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। बरेली में धार्मिक यात्रा को रोककर पत्थरबाजी कर सुरक्षा बल का लाठी चार्ज करने का विषय हो या छोटे-छोटे स्थानों पर जहां पर जेहादी मानसिकता सक्रिय है ऐसी अनेक घटनाएं देश में घटित हो रही है। 

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मांग करता है कि तुरंत देश में समान कानून संहिता व जनसंख्या कानून लागू किया जाए। देश में गोरक्षा प्रतिबंध कानून केंद्रीय कानून लागू हो, महिला सुरक्षा हेतु लव जिहाद एक्ट तैयार कर लागू किया जाए। मणिपुर के दंगों में हिंदू समाज को अविलंब उनके मकान दिए जाएं साथ ही मृतक के परिवारों को 1 करोड़ रुपए व घायल को 50 लाख रुपए  क्षतिपूर्ति दी जाए तथा संपत्ति का मुआवजा भी दिया जाए तथा मृतकों के परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए। देश में रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या जिहादी घुसपैठियों को तुरंत पहचान कर  देश से बाहर किया जाए।

ये भी पढ़ें- बरेली: चौकी इंचार्ज और सिपाही से परेशान हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लगाए आरोप, SSP ने दोनों को किया निलंबित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज