आतंकी रिजवान का प्रयागराज के नैनी में मिला कनेक्शन, खुफिया एजेंसियां सतर्क

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान जिस रिजवान अशरफ को गिरफ्तार किया था, उसका कनेक्शन प्रयागराज के नैनी से निकलकर सामने आया है। जिसके बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एजेंसियां देर रात तक गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने में लगी रहीं।

फिलहाल जानकारी में पता चला है कि नैनी में रिजवान का घर है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। मो. रिजवान अशरफ का जन्म सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उसका अब्बा मोहम्मद नजीब अशरफ सऊदी अरब में शिपिंग कंपनी में क्लर्क था। मां शमा अशरफ एक गृहिणी है। रिजवान के चार भाई और दो बहन हैं। उसकी प्रारंभिक शिक्षा फतेहपुर शहर के नूरुल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल और जामिया तुल फलाह, आजमगढ़ में हुई थी।

2017 में गाजियाबाद, नोएडा के कालेज सेआइटी में बीटेक की पढ़ाई की। फिर प्रयागराज आया और निकाह कर लिया था। रिजवान के बारे में यह जानकारी मिली है कि 2017 में उसने गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीटेक किया था।  वह बाद मे प्रयागराज आया और यहां नैनी में था। मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी को इस बात की जानकारी नही है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: डायग्नोस्टिक सेंटर में इंजेक्शन लगाने से अधेड़ महिला की हालत बिगड़ी, हुई मौत, हड़कंप

संबंधित समाचार