बहराइच: भाई देख रहा था रिश्ता, लेकिन बदनामी से परेशान बहन ने फंदा लगाकर दी जान, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बदनामी से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने बड़े और छोटे भाई के साथ रहती थी। 

किशोरी का बड़ा भाई बहन के लिए इस समय रिश्ता देख रहा है। इसकी जानकारी होने पर गांव निवासी युवक रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर किशोरी की बदनामी बता रहा है। किशोरी के भाई के उलाहना देने और कोतवाली में सूचना देने के बाद भी उसकी हरकत नहीं रुकी। इससे परेशान किशोरी ने बुधवार रात को घर में फंदा लगा लिया। 

भाई ने रोते हुए ग्रामीणों से मदद मांगी। इसके बाद किशोरी को फंदे से नीचे उतर कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि उसे आरोपी द्वारा काफी परेशान किया जा रहा है। इस मामले में कोतवाल राजनाथ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म करने वाला ही कर रहा था बदनाम
मृत किशोरी के साथ एक वर्ष पूर्व गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। मृत किशोरी के भाई ने बताया कि आरोपी द्वारा ही हर जगह जाकर बहन को बदनाम किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर बहन ने फंदा लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें:-मंत्री दानिश आजाद ने अजय राय पर किया पलटवार, कहा- मुसलमान कोई वोट बैंक नहीं है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 
FIFA World Cup 2026: कनाडा का 32 साल का इंतजार खत्म... साइल लारिन ने कनाडा को दिलाई 1-1 की बराबरी, पहली बार वर्ल्ड कप में खुला अंकों का खाता
'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'
बरेली में तूफान ने बिजली विभाग में मचाई भारी तबाही, 500 विद्युत पोल टूटे