Lok Sabha Election 2024: डॉ. नवल किशोर होंगे सपा प्रत्याशी, गठबंधन को लगा झटका, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशियों की घोषणा कर चौंकाया

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फर्रुखाबाद में डॉ. नवल किशोर होंगे सपा प्रत्याशी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा फर्रुखाबाद का प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को घोषित कर कांग्रेस के गठबंधन को करारा झटका दिया है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा फर्रुखाबाद का प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को घोषित कर कांग्रेस के गठबंधन को करारा झटका दिया है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की।

जिसमें फर्रुखाबाद का टिकट डॉ. नवल किशोर शाक्य की झोली में चला गया। डॉ. नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. नवल किशोर शाक्य ने बताया कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरे उतरेंगे। फर्रुखाबाद की सीट सपा की झोली में डालकर वह अपने मुखिया अखिलेश यादव को तोहफा देंगे।

प्रत्याशी बनाए जाने पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य, राजन यादव व सुब्रत शाक्य ने डॉ. नवल किशोर शाक्य को बधाई दी। कांग्रेस की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने बताया कि इस मामले में वह कुछ नहीं कह सकतीं। यह शीर्ष नेतृत्व स्तर का मामला है। लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पूरी तरह तैयारी में थे। उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद कई कार्यक्रम भी आयोजित कर चुकी हैं। अखिलेश के फैसले से सलमान खुर्शीद के समर्थकों में मायूसी छा गई है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: सपा ने अकबरपुर से राजाराम पाल, उन्नाव से अन्नू टंडन को दिया टिकट, यहां देखें- 16 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

 

संबंधित समाचार