Kanpur Accident: नीट की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिससे कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह दोस्तों के फोन आने पर जल्दी वापस लौटने की बात कहकर घर से निकला था। 

पुलिस ने छात्र का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आवास विकास नौबस्ता निवासी पंकज कुमार अवस्थी का 18 वर्षीय पुत्र पृथ्वी अवस्थी काकादेव स्थित कोचिंग मंडी से नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके दोस्तों का फोन आया और वह जल्दी लौटने की बात कहकर निकला था। 

इसके बाद वह कैसे चकेरी के रामादेवी फ्लाईओवर पर पहुंच गया उन लोगों को जानकारी ही नहीं। पुलिस ने बताया कि वह रात में बाइक से हाईवे पर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मां रीमा, बच्चे अनुराग, सौम्या का रो-रोकर बुरा हाल था।  

यह भी पढ़ें- वियतनाम को पसंद आए कानपुर के ट्रॉली बैग; निर्यातक बोले- मजबूती और बेहतर डिजाइन की वजह से छीना चीन से बैग का ऑर्डर

 

संबंधित समाचार