बरेली: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मीरगंज पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 132 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, तीनों आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया।

दरअसल, शुक्रवार को मीरगंज पुलिस को सुचना मिली की तीन स्मैक तस्कर दयूरिया अब्दुलागंज में स्मैक तस्करी करने को लाए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 132 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 14 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आरिफ पुत्र छोटे निवासी  दयूरिया अब्दुलागंज थाना मीरगंज, नाजिम पुत्र आबिद निवासी दयूरिया अब्दुलागंज,आमिर पुत्र कमल, दयूरिया अब्दुलागंज बताया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

ये भी पढ़ें-बरेली में चौकीदार की पिटाई पर विपक्षी दलों ने एसएसपी से की ये मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज