पीलीभीत: गर्मी से इंसान ही नहीं जानवर भी बेहाल, नहर  में लगा रहे छलांग तो कोई फब्बारे से बुझा रहा प्यास

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

पीलीभीत, अमृत विचार: मई से पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान व पशु, पक्षी सभी बेहाल हैं। तापमान सुबह से ही अपने चरम पर पहुंच जाता है। उसके बाद गर्म हवा के थपेड़े कसर पूरी कर दे रहे हैं। गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सिर्फ काम वाले ही लोग सड़कों पर दिखाई देते हैं। लोग काम निपटाने के बाद अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं। 

6456465978

गर्मी और लू से जानवर भी बेहाल हो उठे हैं। ऐसे में जानवर भी जंगल से निकलकर नहर में छलांग लगाकर नहा रहे हैं, तो कहीं बंदर फुब्बारे के पानी से अपनी प्यास को बुझाते हुए मिले। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। हालांकि की रात में कभी कधार मौसम की नमी से लोगों को कुछ राहत रहती है।

+65+65+648

भीषण गर्मी में लोगों को दिन काटना मुश्किल हो रहा है। तपन व तेज धूप से घरों की छत पर रखी पानी टंकियों में पानी गर्म हो जाता है। दोपहर में आसमान से बरसने जैसे महसूस होता है। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। पारा 40 के पार पहुंचते ही हर कोई बेहाल है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक-दो दिनों में गर्मी और तल्ख होगी। भीषण गर्मी से हर वर्ग हलकान हैं। 

++131654

मजदूर से लेकर कारोबारी तक तीखी धूप व गर्म हवा का कहर झेल रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक के बाजारों व सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है। सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ जा रही है। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में 12 बजे के बाद घर से निकलना लोगों के लिए दुश्वार हो गया है। गर्म हवा के थपेड़ों से होठ भी सूखने लगते हैं। वहीं कई लोग धूप में चक्कर खाकर गिर रहे हैं। 

शहर के अलावा जंगलों में रहने वाले जानवर और पशु पक्षी भी बेहाल है। गर्मी से परेशान होकर तालाबों और नहर की ओर रुख कर रहे हैं। ताकि उन्हें सूखन मिल सके। दो दिन पूर्व माधोटांडा रोड पर जंगल से बाहर आए एक बाघ ने नहर में छलांग लगा दी। उसके बाद काफी देर तक वह नहर में नहाता रहा। जिससे कई लोगों ने अपने मोबाइल कैद भी किया। जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। 

इसके अलावा कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने बने पार्क में कुछ बंदर गर्मी से निजात पाने के लिए वहां बनाए गए फुब्बारे में नहाते हुए दिखाई दिए। वहीं घरों में रहने वाली गिलहरी भी पत्तों के सहारे खुद को धूप से बचाती हुई नजर आई।  इसी तरह पेड़ों पर रहने वाले पक्षी भी अपने गर्मी से बचने के लिए ठंडी जगह की तलाश करने में लगे रहते है।  स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे भी इन दिनों गर्मी से बचने के लिए स्वीमिंग पुलों में मौज मस्ती कर गर्मी से राहत पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: दबंगों से परेशान होकर हम बेच रहे हैं मकान...गैंगरेप पीड़िता के परिवार ने घर के बाहर लगाया फ्लैक्स

संबंधित समाचार