रायबरेली: ईंट भट्ठे के अंदर गिरा श्रमिक, जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलरिहा निवासी राम औतार का बेटा श्रवण कुमार रोजी रोटी के लिए मेरठ गया था। वहां वह ईंट भट्ठे पर कोयला की झोंकाई का काम करता था। रविवार की सुबह वह ईंट भट्ठे में ऊपर से जलते भट्ठे में कोयला झोंक रहा था। बताया जाता है कि कोयला झोंकाई के लिए बनाया गया पाया अचानक टूट गया। 

जिससे श्रवण कुमार जलते भट्ठे के अंदर गिर गया और जिंदा भट्ठे में जल गया। घटना से भट्ठे में हड़कंप मच गया। साथी श्रमिकों ने किसी प्रकार उसे भट्ठे से बाहर निकाला किंतु, तब तक उसका आधा शरीर पूरी तरह जल चुका था। इस हादसे की सूचना इसके साथियों ने उसके परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया । परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए है।

ये भी पढे़ं- पंड्या और कुलदीप ने दिखाया दम, भारत ने बांग्लादेश को 50 रन से हराया

संबंधित समाचार