हरियाणा चुनाव: कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट दोनों शुक्रवार को ही पार्टी में शामिल होंगे। उनमें से कोई एक चुनाव लड़ेगा या दोनों चुनाव लड़ेंगे, यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा।’’ 

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फोगाट और पुनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की। पूनिया तोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। हालांकि उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग के वजन में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा की। 

पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ें- धनशोधन मामले में भूषण स्टील के पूर्व प्रवर्तक नीरज सिंघल को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

संबंधित समाचार