Kanpur: दुनिया ने दीप जलाए, नगर निगम ने कूड़ा, कई वार्डों में फैली गंदगी बनी त्योहार पर समस्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली के दिन शहर के कई मोहल्ले कूड़े से पटे पड़े रहे। सड़कों से कूड़ा नहीं उठा पाए कर्मचारियों ने कूड़े को डेर में आग लगा दी। कालपी रोड पर कई प्वाइंट पर कूड़ा जलता और जहरीला धुआं फैलता रहा। पॉश इलाकों से लेकर दक्षिण क्षेत्र हर जगह सड़क पर कूड़ा सड़ता रहा, जिसे देर शाम तक उठाया नहीं जा सका। 

जूही से बारादेवी जाने वाले मुख्य मार्ग पर तो सड़क के बीच कूड़ा पड़ा रहा। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। आर्य नगर, शास्त्री नगर, जूही, किदवई नगर समेत कई क्षेत्रों में भी गंदगी पड़ी देखी गई।   

दीपावली पर एक दिन पहले से ही अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी के मूड में नजर आए। इससे पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों को अभियान चलाकर त्योहार पर एकत्र हुए कूड़े को उठाने के निर्देश दिए थे, वार्डों के साथ बाजारों में दिन-रात सफाई के आदेश जारी किये गये थे। 

लेकिन कई क्षेत्रों और कूड़ाघरों में दोपहर बाद तक कूड़ा सड़ता रहा। निराला नगर, रतन लाला नगर, दादा नगर, घंटाघर, लखनऊ फाटक, कलयाणपुर, आवास विकास, अशोक नगर, परमपुरवा, गोविंद नगर, किदवई नगर समेत कई जगह कूड़ा सड़क फैला रहा। कालपी रोड पर फजलगंज में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के घर के पास कूड़ा जलता रहा। यहां शाम तक कूड़ा उठाने गाड़ी नहीं पहुंची। 

कुछ कर्मचारियों ने यहां चोरी-छिपे कूड़े में आग लगा दी। शास्त्री नगर लेबर कॉलोनी में छोटा रामलीला मैदान के पास कूड़ा सड़ता रहा। यहां क्षेत्र से निकला कूड़ा कर्मचारियों ने डाल दिया। इससे यहां पर रहने वाले लोगों के साथ राहगीरों को निकलने में खासी दिक्कत उठानी पड़ी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद मिला।

यह भी पढ़ें- Kanpur में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसएसटी टीम हुई सक्रिय, कई जगहों पर चला वाहन चेकिंग अभियान

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज