बरेली: घायल संविदा कर्मचारी को अधीक्षण अभियंता ने दिया खून, फाल्ट ठीक करते लगा था करंट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करंट लगने से घायल संविदा कर्मचारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। जब ऑपरेशन के समय खून की जरूरत पड़ी तो मदद के लिए साथी कर्मियों के साथ अधीक्षण अभियंता आगे आए। अधीक्षण अभियंता ने अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मचारी को खून दिया।

15 जनवरी को सीबीगंज सबस्टेशन पर तैनात संविदा कर्मचारी विनोद राठौर रामपुर रोड पर स्वालेनगर में 11 हजार की लाइन पर काम कर रहा था। फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से वह झुलस गया। उसे मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे डीडीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शरीर में छेद होने पर संविदा कर्मचारी की किडनी में इंफेक्शन हो गया। कर्मचारी की सर्जरी के लिए बुधवार को खून की जरूरत पड़ी। इसकी जानकारी होने पर शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल अस्पताल में खून देने के लिए पहुंच गए। संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव और एक अन्य कर्मचारी ने भी घायल संविदा कर्मचारी को खून दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: तमंचा दिखाकर नाबालिग लड़की से किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने दी 20 वर्ष कैद की सजा 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज