Kanpur: विशेषज्ञ करेंगे युवाओं की रोजगार काउंसिलिंग, इस महीने में शुरू होगी ऑनलाइन काउंसिलिंग...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नौकरी के आवेदन करने से पहले युवाओं के मन में कई तरह के प्रश्न उठते हैं। इन प्रश्नों के उत्तर के लिए उन्हें कई बार भटकना भी पड़ता है। कई बार गलत सलाह से युवाओं को परेशानी भी उठानी पड़ती है। इन सब समस्याओं से छुटाकारा दिलाने के लिए सेवायोजन विभाग युवाओं को नई सुविधा देने जा रहा है। इस सुविधा के तहत 83 विशेषज्ञ काउंसलर के जरिए युवा घर बैठे रोजगार संबंधी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। 

सेवायोजन विभाग की ओर से मई महीने में ऑनलाइन काउंसिलिंग सुविधा शुरू होगी। रोजगार संगम पोर्टल पर शुरू होने वाली इस सुविधा पर अब तक 83 विशेषज्ञों और काउंसलर का पंजीकरण कराया जा चुका है। यह काउंसलर युवाओं को करियर, बेहतर कंपनी, नौकरी के लिए बेहतर क्षेत्र, बाजार में मांग जैसे अन्य विषयों पर निशुल्क सलाह देंगे। इसी तरह पोर्टल पर मनोवैज्ञानिकों को भी पंजीकृत किया गया है। 

यह मनोवैज्ञानिक युवाओं को साक्षात्कार में चयनित न होने के बाद तनाव, साक्षात्कार के दौरान नर्वस हो जाना, साक्षात्कार के दौरान पसीना आना या फिर उत्तर आने के बाद भी न दे पाना संबंधी मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान निशुल्क ऑनलाइन काउंसिलिंग के दौरान करेंगे। युवाओं को मिलने वली सुविधा पर सहायक निदेशक सेवायोजन उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि युवाओं को ऑनलाइन काउंसिलिंग की सुविधा दिए जाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मई से इसकी शुरुआत हो जाएगी। अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह से इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur: निजी स्कूलों की लूट के विरोध में हल्लाबोल, जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज