Kanpur: पुलिस हिरासत में वाहन चोरी के आरोपी ने गटका फिनायल, खून की उल्टियां होने पर पुलिस ले गई अस्पताल, शातिर की सुधरी हालत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पुलिस हिरासत में वाहन चोरी के आरोपी ने लाल कालोनी पुलिस चौकी के वॉशरूम में फिनायल पी लिया। शातिर को खून की उल्टियां होने पर पुलिसकर्मी ने उसके परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने उससे कोई संबंध न होने की बात कहकर फोन काट दिया। युवक की हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज चल रहा है। उसकी पीठ पर पिटाई के भी निशान हैं। 
 
नौबस्ता के दीनदयालनगर निवासी सुमित शुक्ला दादानगर स्थित बिस्किट फैक्ट्री में काम करता है। उसके बड़े भाई लोडर चालक अंकित का कहना है कि के उसकी संगत खराब है। इसी कारण प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता राजेश शुक्ला ने उससे संबंध खत्म कर लिया है। हुआ यह कि लाल कालोनी पुलिस ने सुमित को दोस्त के साथ गुरुवार को पकड़ा था। उसे चौकी में रखकर पूछताछ की गई। जहां उस पर स्कूटी चोरी का आरोप लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे पीटा थी। 

इसी डर में उसने पुलिस चौकी में बने वॉशरूम में बहाने से गया और वहां रखी फिनायल पी ली। इस घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस ने सुमित पिता को सूचना दी कि उसे स्कूटी चोरी करने के मामले में पकड़ा है। यह सुनने के बाद उन्होंने उससे संबंध न होने की बात कही। आगे कहा कि उसे जेल भेज दें। दरोगा ने बाद में भाई से फोन पर बात की और सुमित के फिनायल पीने की बात कही। गुस्से में भाई ने कहा कि इतना समझाने के बाद नहीं माना, अब जो मन में आए करो और फोन काट दिया। परिजनों के किनारा करने पर पुलिस ने सुमित की हालत गंभीर होती देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

मां पहुंची तो नहीं मिला बेटा 

सुमित के फिनायल पीने और हालत बिगड़ने पर उसे जूही गौशाला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू में इलाज चला गया। खून की उलटी हुई। इसकी जानकारी पाकर उसकी मां सुधा बेटे को देखने अस्पताल पहुंच गई। मगर अस्पताल कर्मियों ने बताया कि पुलिस सुमित को कहीं और लेकर गई है। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि वाहन चोरी के आरोप में सुमित को चौकी लाए थे। पूछताछ से बचने के लिए उसने फिनायल पी लिया। उसकी हालत ठीक है।

यह भी पढ़ें- Kanpur में बाइक सवार की मौत: हाइवे पर खड़ी कार से टकराने पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज