Kanpur: शादी का झांसा देकर कराया तलाक, चार माह तक किया शारीरिक शोषण, महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकाया, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महिला से नजदीकियां बढ़ाई और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसका पति से तलाक कराया, फिर चार माह तक शारीरिक शोषण किया। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी दी। पीड़िता ने चकेरी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

हमीरपुर के मौदाहा निवासी महिला के अनुसार उसी के गांव के ही सुनील कुमार से उनकी दोस्ती थी। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी बिठूर निवासी युवक से मई 2017 में करा दी। जून 2018 में उसके पति सड़क हादसे में घायल हो गए। इसकी खबर पाकर सुनील उसके पति की खैरियत पूछने के लिए अक्सर फोन करता था। पीड़िता के अनुसार इसी मेलजोल के दौरान सुनील ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उस पर दबाव बनाया कि वह उससे शादी कर लेगा, लेकिन पति से तलाक ले लो। वह सुनील की बातों में आ गई और 18 नवंबर 2024 को उसने पति से तलाक ले लिया। 

तलाक लेने के बाद वह 20 नवंबर को सुनील उसे चकेरी स्थित अपने किराए के फ्लैट में ले गया। जहां उससे चार माह तक उनका शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। बताया कि परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह पक्की कर दी है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने चकेरी थाने में शिकायत की और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म की कार्रवाई कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पुलिस हिरासत में वाहन चोरी के आरोपी ने गटका फिनायल, खून की उल्टियां होने पर पुलिस ले गई अस्पताल, शातिर की सुधरी हालत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज