प्रयागराज: श्रृंगवेरपुर धाम में जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महाराज के नेतृत्व में श्रावणी उपाकर्म सम्पन्न
प्रयागराज। जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महाराज के श्रृंगवेरपुर आश्रम और अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रय शास्त्री महराज ने बड़ी संख्या में शिष्यों सहित गंगा में श्रावणी उपाकर्म किया।
जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महाराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिष्यों ने श्रृंगवेरपुर धाम आश्रम में श्रावणी उपाक्रम बटुक और ब्राह्मणों ने आज किया। जगद्गुरु स्वामी शांडिल्य महराज ने बताया कि वर्ष पर्यंत मनसा, वाचा और कर्मड़ा जो भी पाप होते हैं वह नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में शिष्यों ने गंगा नदी में गले तक जल में खड़े होकर ब्राह्मण उपाकर्म करते हैं। जगदगुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर ने कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण को श्रावणी करना चाहिए, श्रावण पूर्णिमा पर स्नान, दान और पितरों का तर्पण करना चाहिए।
6.png)
श्रृंगवेरपुर धाम स्थित श्रीराम घाट पर नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज ने 151 आचार्यो और वेद बटुक के साथ गंगा की धारा में खड़े होकर श्रावणी उपाकर्म विधि विधान से किया। उन्होंने बताया कि गुरु के सानिध्य में ब्रह्मचारी गाय के दूध, गाय की दही, गाय के घी, गाय के गोबर, गाय के गौ मूत्र और पवित्र कुश, तिल जो मिट्टी लगा कर स्नान किया, साल भर में जाने,अनजाने में हुए पापों का प्रायश्चित किया, जीवन भर सकारात्मक ऊर्जा रहे, उसके पश्चात श्रृंगवेरपुर आश्रम में विधि विधान से यज्ञोपवीत पूजन और ऋषि पूजन किया गया। इस दौरान आचार्य बलराम शुक्ला, आचार्य नागेश प्रसाद, आचार्य अतुल मिश्रा, आचार्य ललित त्रिपाठी, आचार्य दुर्गेश त्रिपाठी, आचार्य सात्विक, आचार्य शेष नारायण शास्त्री, आचार्य राम नगीना, बटुक ब्राह्मण संकल्प शुक्ला, कृष्णकांत, देवराज सहित बड़ी संख्या में बटुक शामिल हुए।
अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रय महराज बड़ी संख्या में शिष्यों और बटुकों के साथ गढवा स्थित पुरुषोंत्तम घाट विधि विधान से श्रावणी उपाकर्म किया। शिष्यों ने बाद में गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह भी पढ़ेंः बेंगलुरु को पीएम मोदी की खास सौगात, आज मिलेंगी तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें Details
