गोरखपुर : आभूषणों पर फर्जी हॉलमार्क का मामला, जेवरों की जांच करेगा बीआईएस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोरखपुर । सराफा बाजार के व्यापारियों के अनुसार, बीआईएस की टीम पंजीकृत हॉलमार्क वालों की जांच करेगी। ऐसे में फर्जी हॉलमार्क कहां लगा था ये पता चल पाने की संभावना थोड़ी कम है। क्योंकि बाजार में पिछले दस वर्षों में कई ऐसे व्यापारी आ चुके हैं, जो खुद अपने पास हॉलमार्क मशीन रखे हैं। जानकारी के लिए बता दें सराफा बाजार में पिछले दिनों फर्जी हॉलमार्किंग का मामला सामने आया था।

इस मामले में एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस अब जांच कर रही है कि आखिर नकली सोने के गहनों पर हालमार्क कहां लगाया गया था? इसमें सहयोग के लिए बीआईएस ( भारतीय मानक ब्यूरो ) की टीम भी गोरखपुर जाकर जांच कर सकती है। उनके विधि वैज्ञानिक जब्त किए गए आभूषणों पर हॉलमार्क की जांच करेंगे। मामले में सराफा बाजार के चार हॉलमार्किंग सेंटरों के संचालकों का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

सराफा बाजार के व्यापारियों के अनुसार, बीआईएस की टीम पंजीकृत हॉलमार्क वालों की ही जांच करेगी। ऐसे में फर्जी हॉलमार्क कहां लगा था ये पता लगा पाना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि बाजार में पिछले दस वर्षों में कई ऐसे व्यापारी आ चुके हैं जो खुद अपने पास हॉलमार्क मशीन रखे हैं। इसकी जानकारी इन्होंने बीआईएस को भी नहीं दी, दुकान से ही चोरी छिपकर हॉलमार्किंग कर आभूषण बेच रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Up Nagar Nikay Chunav 2023 : बहराइच नगर पालिका से निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने नाम लिया वापस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही