बरेली: धूमधाम से मनाई गई दिवाली...रोशनी से जगमगाया शहर, देर रात तक होती रही आतिशबाजी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोशनी और समृद्धि का त्योहार दीपावली रविवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। दिन भर लोग त्योहार की तैयारियों में लगे रहे और शाम होते ही शुभ मुहूर्त में भगवान लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया गया। जिसमें लोगों ने अपने परिवार की समृद्धि और खुशहाली की दुआ मांगी।

दीवाली पर सभी लोगों ने अपने घरों-दुकानों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों के साथ ही दीपों और मोमबत्तियों से रोशन किया। इस दौरान पूरा शहर रोशनी में नहाया नजर आया और लोगों ने अपने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक पटाखे छोड़कर दीपावली का उत्सव मनाया। वहीं रोशनी से जगमगाए शहर में देर रात तक आतिशबाजी होती रही।

ये भी पढे़ं- बरेली: फुलझड़ी...चरखी...अनार की सबसे ज्यादा डिमांड, देसी पटाखों ने भी जमाई धाक


संबंधित समाचार