बहराइच: हाईस्कूल में श्रेया और इंटर में आर्यन ने किया टॉप, खुशी से झूम उठे मेधावी छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सीबीएसई बोर्ड की ओर से सोमवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की घोषणा की गई। इंटर में बुद्धा स्कूल के आर्यन वर्मा ने 97.2% और हाई स्कूल में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया सिंह 97.6% प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। 

लोकसभा चुनाव के बीच ही सोमवार को सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किया। सीबीएसई बोर्ड से जिले में संचालित गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, सेठ जयपुरिया, बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्र परीक्षा परिणाम देखकर खुशी से झूम उठे। 80 से 90 प्रतिशत तक अधिकतर छात्रों ने अंक हासिल किया।

24 - 2024-05-13T194606.943

गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के प्रदीप रायतानी ने बताया कि हाई स्कूल में 40 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। जिले में टॉप करने वाले छात्र और छात्राओं को शिक्षकों के साथ उनके परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

26 - 2024-05-13T201059.021

टॉप करने वाले छात्रों में कोई डॉक्टर तो कोई इंजिनियर बनना चाहता है। वहीं हाई स्कूल की टापर छात्रा के माता पिता के साथ स्कूल की प्रबंधक छवि रायतानी और प्रदीप रायतानी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

ये भी पढ़ें -2024 Lok Sabha elections fourth phase: UP की 13 सीट पर हुआ 58.09 प्रतिशत मतदान, खीरी में सबसे ज्यादा पड़े वोट

संबंधित समाचार