Kanpur: बिठूर विधायक ने रीजेंसी अस्पताल में हो रहा भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा, CM योगी से मिलकर बोले- मरीजों से बड़े पैमाने पर की जाती धन उगाही
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर से बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिले। उन्होंने सर्वोदय नगर में स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा मरीजों के साथ हो रही अनियिमता, लूट खोरी और धांधली का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनको पूरे प्रकरण की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

(यह पत्र बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने लिखा था)
बिठूर विधायक बोले- मरीजों से धन उगाही की जाती
सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल की भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि रीजेंसी हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल है, जहां पर पूरे प्रदेश से मरीज इलाज के लिये आते हैं। लेकिन, अस्पताल द्वारा मरीजों का बड़े पैमाने पर आर्थिक शोषण किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अस्पताल द्वारा कई सरकारी योजनाओं में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता की जाती है।
कहा कि पिछले दिनों सेन्ट्रल विजिलेन्स कमीशन की जांच में अनियमितता पकड़े जाने पर रीजेन्सी हॉस्पिटल को सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के पैनल से बाहर कर दिया गया था। अस्पताल में जांचों के नाम पर मरीजों से बड़े पैमाने पर धन उगाही भी की जाती है। इसलिए रीजेंसी हॉस्पिटल द्वारा किये जा रहे गरीबों के आर्थिक शोषण व अनियमितता करने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
